*मध्यप्रदेश : हादसे के शिकार सभी लोग विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनका मौत से सामना हो गया।
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ फंटे के पास सोमवार रात एक बजे भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। सीएसपी नाहरसिंह रावत ने बताया कि वैन और हेक्सा गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत में यह हादसा हुआ।
वैन नागदा से उज्जैन की ओर आ रही थी। इसमें 12 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। सामने से आ रही कार में ड्राइवर अकेला था। फंटे के पास हुई टक्कर में वैन में सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई।
मरने वाला परिवार उज्जैन की श्रीकृष्ण कॉलोनी का बताया जा रहा है, जबकि वैन महेश नगर की बताई जा रही है।
दूसरी गाड़ी का ड्राइवर घायल हुआ है। उसे इंदौर रेफर किया है।

More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-