*यू.पी. में जंगलराज कायम – संजय पासी*
– प्रशासन की गुन्डई के आगे व्यवस्था हुई तार-तार
– ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा करने के लिए मर्यादा की सभी हदें पार की
रायबरेली, 9 जुलाई, 2021!
राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रशासन की खुली गुन्डई का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशान की गुन्डई के आगे चुनावी व्यवस्था तार-तार हो गयी। ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा करने के लिए सरकार ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी, जिससे साबित हो गया कि यू.पी. में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है, जंगल राज कायम है। भाजपा सरकार में दलित पिछड़े वर्गो का उत्पीड़न जारी है। इन वर्गो के लिए आरक्षित सीटों पर स्वतंत्र रूप से लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन नहीं दाखिल करने दिया गया। कहीं उनके नामांकन पत्र फाड़ दिये गये तो कहीं समर्थकों को पुलसिया कहर का शिकार होना पड़ा। भाजपा से हट कर जिसने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया उसे भाजपा के कोप भाजन का दंश झेलना पड़ा। दलित-पिछड़े वर्ग के आरक्षित पदों पर सामंती लोगों ने अपने चम्मचों को इन पदों पर आसीन करा दिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-