October 19, 2026

सीतापुर में फायरिंग, तीन घायल- अजय मिश्रा

Spread the love

सीतापुर में फायरिंग, तीन घायल

 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुरुवार को नामांकन के दौरान राउंड फायरिंग की गई. नामांकन पत्र ना मिलने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों में बिड़ंत हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई. इसमें एक युवक समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है.

 

नामांकन के दौरान ये सब बवाल पुलिस के सामने ही हुई, जिसके बाद ब्लॉक में भगदड़ की नौबत आ गई. गुस्साए समर्थकों ने अब एनएच 24 पर जाम लगा दिया है. बता यें कि ये पूरा मामला सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में कसमंडा ब्लॉक का है.

 

 

सीतापुर के कसमंडा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिये नामांकन के दौरान भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच पुलिस के सामने हुई दर्जनों राउंड फायरिंग। घटना में एक युवक समेत 3 लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं। गुस्साए समर्थकों ने नेशनल हाईवे-24 भी जाम किया।