October 18, 2026

4 स्थानों से चुनाव जीतने वाले पर एफआईआर- अजय मिश्रा

Spread the love

*4 स्थानों से चुनाव जीतने वाले पर एफआईआर*

 

झाँसी। पंचायत चुनाव में एक साथ चार जगह पर वोटर बनकर चुनाव जीतने वाले पर एफआईआर।

राज्य निर्वाचन आयोग के दखल के बाद दर्ज हुई सपा के पूर्व विधायक के भाई पर एफआईआर। सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के चचेरे भाई चरण सिंह यादव पर एफआईआर। झांसी के बबीना थाने में तहसीलदार ने दर्ज करवाई चरण सिंह यादव पर एफआईआर।

राज्य निर्वाचन आयोग ने डीएम झांसी को दिए थे जांच के आदेश। जांच के बाद फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल समेत तीन लोग किए गए थे सस्पेंड। अब जांच रिपोर्ट के बाद सदर तहसीलदार ने दर्ज करायी एफआईआर।