*थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर*
दिनांक 07.07.2021 को समय 03.20 बजे
*50 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल*
अपराधी का नाम- *गग्गे उर्फ नौशाद अली पुत्र स्व0 अब्दुल जब्बार निवासी दर्जिनडीह मानापार बहेरिया थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर*
*घटनास्थल*- बदलपुर चौखड़िया निकट नवनिर्मित फायर स्टेशन गैड़ास बुजुर्ग रोड, थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर
*बरामदगी* – अभियुक्त के कब्जे से 1 मोटर साइकिल, 1 देशी पिस्टल, 2 खोखा .32 बोर, 5 जिन्दा कारतूस .32 बोर
बदमाश का पीछा करते हुए गिरने से *कां0 प्रदीप कुमार को चोंटे आयी हैं*
*आपराधिक इतिहास*
1-मु0अ0सं0-82/21 धारा-3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम
2-मु0अ0सं0-86/21 धारा- 307 भादवि0
*विस्तृत विवरण* – गो हत्या में वांछित अपराधी नौशाद अली पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा महोदय द्वारा रू-50000 का इनाम घोषित किया गया था । पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आज सुबह 3:00 से 4:00 के बीच मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल से जा रहे अपराधी नौशाद एवं एक अन्य साथी को पुलिस टीम द्वारा *बदलपुर चौखड़िया* के पास रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें उसने *पुलिस पर फायर* कर दिया।
अपने बचाव में पुलिस द्वारा भी फायर किया गया । जिसमे नौशाद के पैर में गोली लगी। घायल होकर वह मोटरसाइकिल से गिर गया । अंधेरे व जमीनी बनावट का लाभ उठाकर इसका साथी फरार हो गया । साथी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं । घायल अपराधी नौशाद को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-