April 21, 2026

UP के 12 जिलों के युवाओं के लिए वाराणसी में होगी सेनाभर्ती- टी.एन. चौधरी

Spread the love

UP के 12 जिलों के युवाओं के लिए वाराणसी में होगी सेनाभर्ती, कल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 

कोरोना महामारी में बंद सेना भर्ती फिर से शुरू होने जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के 12 जनपदों के युवाओं के लिए यह अवसर है। इसके लिए आठ जुलाई से ऑनलाइन आवेदन होगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। सेना की ओर से प्रस्तावित रैली की तारीख छह से 30 सितंबर तक है। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र ,देवरिया, चंदौली, गोरखपुर, बलिया और भदोही के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।