July 29, 2026

5 जुलाई से इलाहाबाद हाई कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई की नई व्यवस्था लागू- अजय मिश्रा

Spread the love

*LEGAL Update*

 

***********************************

 

*5 जुलाई से इलाहाबाद हाई कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई की नई व्यवस्था लागू*

 

⚫ *इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई के लिए 5 जुलाई से अत्यधिक प्रभावशाली और यूजर फ़्रेंडली* वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए सिस्को वेब एक्स इवेंट प्लेटफॉर्म को अपनाने का फैसला लिया गया है।

 

🟠 *सोमवार (5जुलाई) से कोर्ट संख्या 2,3,34,35 एंव 45 में सभी केसों की सुनवाई सिस्को वेब एक्स* इवेंट के जरिये होगी। इसके उपरांत अन्य कोर्ट में भी अलग अलग बैच में नए प्लेटफार्म के जरिये से सुनवाई आरम्भ की जाएगी तथा इनके लिए अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी। नए माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के लिए आवश्यक जानकारी क्रमबद्ध रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है।

 

🟡 *सिस्को वेब इवेंट के माध्यम से वर्चुअल कोर्ट प्रोसिडिंग में बहुत सरल तरीके से भाग लिया जा सकता* है और इसके लिए हर एक वकील को अलग से लिंक भेजने की आवश्यकता नही रहेगी। साथ ही इस प्लेटफार्म में यह भी सुविधा दी गई है की जब वकील/वादकारी प्रतीक्षा कक्ष में हो तो वह कोर्ट में चल रही कार्यवाही को देख भी सकते है और अपनी बारी आने पर कार्यवाही में भाग ले सकते है। उक्त जानकारी निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी है।