लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 30 जून डीजीपी समेत 21 पुलिस अफसर रिटायर हो रहे हैं
इनमें 9 आईपीएस और 12 पीपीएस अफसर शामिल हैं
21 पुलिस अफसरों में यूपी काडर और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं
रिटायर होने वाले आईपीएस अफसरों में 2 डीजी रैंक, 2 आईजी रैंक, 3 डीआईजी रैंक और 2 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं
डीजी रैंक के अफसरों में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ उनके बैचमेट और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात डीजी आरपीएफ अरुण कुमार भी रिटायर हो जाएंगे।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अरुण कुमार उत्तर प्रदेश के सुपर कॉप कहे जाने वाले अफसरों में हैं
यूपी एसटीएफ की स्थापना कर गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला को ढेर करने वाले अरुण कुमार भी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।



More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-