रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की है कि 1 जनवरी, 2016 से निःशक्त सैनिकों के लिए न्यूनतम पेंशन 18,000 रुपये प्रति माह होगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुमोदन के बाद यह निर्णय लिया गया कि विकलांगता / युद्ध में घायल हुए चोटिल सैनिकों, विशेष पारिवार पेंशन और उदारीकृत पारिवारिक पेंशन, रक्षा बलों के पेंशनभोगियों / पारिवारिक पेंशनरों के लिए प्रति माह न्यूनतम 18,000 रुपये की पेंशन 1 जनवरी 2016 से प्रभावी होगी।
इससे पहले, सातवें वेतन आयोग ने सैनिकों के लिए विकलांगता पेंशन तय करने के लिए एक स्लैब-आधारित प्रणाली का सुझाव दिया था, जिसका सेना के प्रमुख अधिकारियों ने स्वागत नहीं किया था।
इसके बाद, स्लैब-आधारित प्रणाली शुरू करने को लेकर सरकार की व्यापक आलोचना हुई, और इस मामले को विसंगति समिति के पास भेज दिया गया। अंत में सरकार ने सहमति व्यक्त की है कि सैनिकों के लिए विकलांगता पेंशन न्यूनतम 18,000 रुपये प्रति माह के रूप में निर्धारित की जाएगी।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-