June 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है।* तीन दिन बाद यानि 30 जून शाम 5 बजे मोदी के सारे मंत्री वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे लेकिन डिस्कशन एक्चुअल होगा। मोदी की अगली कैबिनेट मीटिंग की सबसे अलग बात ये है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले यह मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है। जब मंत्री परिषद की अगली बैठक होगी तो उसका स्वरूप बदला हुआ हो सकता है। बता दें कि,आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी के नए मंत्रियों को बधाई दी। पुडुचेरी में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो मंत्रियों को मोदी का मैसेज आया। मगर दिल्ली के पावर कॉरीडोर में दूसरी चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। 24 नये चेहरों को मंत्री पद देने की बात दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक उड़ रही है। कौन बनेगा मंत्री?