September 10, 2026

गणतंत्र दिवस के परेड में गूंजा भारतीय ‘शंखनाद’

Spread the love

70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अाज हुई परेड को आज कल मायनों में खास रही। अब तक सेना परेड में सेना ब्रिटिश काल से बजाई जाने वाली मार्शल धुन बजाती रही है, लेकिन पहली बार इसकी जगह नई भारतीय धुन ‘शंखनाद’ गूंजी।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर विवेक सोहेल ने ‘देश को आंच न आए’ नाम का गाना तैयार किया। इसके लिए धुन नागपुर की डा. तनुजा नाफडे ने बनाई। यह धुन अब पूरी सेना के लिए खास बन गई। यह धुन सेना की तरफ से राजपथ पर सुनाई गई।
डा. तनुजा नाफडे का कहना है कि यह धुन बनाना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी। शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी हार्मनी को मिलाकर धुन बनाई गई है। भारतीय सेना के लिए अपने संगीत के जरिये कुछ योगदान देना गर्व का लम्हा था।
आर्मी के जवान ही अब तक म्यूजिक बनाते रहे हैं लेकिन भारतीय धुन बनाने के लिए पहली बार सेना से बाहर के व्यक्ति को यह काम दिया गया। तब जाकर डा. नाफडे ने धुन तैयार की।