*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा एटीएम क्लोनिग कर धोखाधडी से व्यक्तियों के खातों से रूपये निकालने की कोशिश करने वाले 02 पुरूष व 01 महिला अपराधी को गिरफ्तार, कब्जे से 01 लैपटाॅप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, कैमरा, एटीएम कार्ड रीडर अन्य एटीएम क्लोनिंग करने के उपकरण बरामद।*
थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा दिनांक 26.06.2021 को डीएलएफ माल के पीछे गेट के पास नाले की पटरी नोएडा से अभियुक्तगण 1. रूसलेन, 2. रविकर, 3. कोमल को एटीएम क्लोनिगं करने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से 1. एक लैपटाप लिनोवा (2) एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी (3) एक मोबाईल ओपो कम्पनी का (4) 28 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के (5) एक बैग जिसमें एटीएम मशीन मे लगाने वाले कुल 7 बोर्ड जिनमे दो तैयार हालत मे जिसमे एक पर चीप लगा हुआ आदि सामान बरामद हुआ। अभियुक्तों द्वारा एटीएम मशीन मे स्किमर/कैमरा डिवाइस लगाकर एटीएम से पैसा निकालने वालो के एटीएम को क्लोन करके उनके पिन की जानकारी कर खातो से पैसा निकाला जाता है । जिसके सबंध में थाना सेक्टर 20 पर मु0अ0सं0 805/2021 धारा 420,401,485 भादवि पंजीकृत किया गया है ।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है तथा अभि0 रूसलेन इलैक्ट्रानिक डिप्लोमा हॉल्डर होने के कारण इलेक्ट्रानिक स्पाई गैजेट तैयार करने मे माहिर है । उसके द्वारा इन गैजेट को तैयार करने के लिये उपकरण ऑनलाइन ( (SPY-SECRETS.COM ) ) से मंगाई जाती है । अभि0 रूसलेन बुलगेरिया से टूरिस्ट वीजा पर वर्ष 2019 में 10 मई को भारत आया था।जिसके द्वारा दिल्ली मे भी धोखाधडी जैसे गम्भीर अपराधों को घटित करने मे दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जो 01 फरवरी 2021 मे दिल्ली जेल से छुटकर आया है। वर्तमान में अपनें साथियों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियां कर रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. रसलेन पुत्र पैट्रोव निवासी फ्लैट -77 ब्लाक 211 ओवेला पुलिस स्टेशन -9 सोफिया बुल्गारिया वर्तमान निवासी ए-2/102 क्यूटैक गेटवे सोसाइटी सेक्टर 75 नोएडा थाना सेक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2. रविकर पुत्र दिवाकर निवासी शिखारीचख थाना मुकामा जिला पटना बिहार वर्तमान निवासी ए-2/102 क्यूटैक गेटवे सोसाइटी सेक्टर 75 नोएडा थाना सेक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्ध नगर
3. कोमल कुमारी पुत्री मुरारी प्रसाद सिंह निवासी गाँव शिवनार थाना मोकामा जिला पटना बिहार वर्तमान निवासी ए-2/102 क्यूटैक गेटवे सोसाइटी सेक्टर 75 नोएडा थाना सेक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर
*अपराधिक इतिहास का विवरण*
1.मु0अ0सं0 35/2019 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि व 66 आईटी.एक्ट चालानी थाना तुगलकरोड दिल्ली बनाम रूसलेन उपरोक्त
2.मु0अ0सं0 439/2019 धारा 302,201,34 भादवि चालानी थाना बिन्दापुर द्वारका दिल्ली बनाम रविकर व कोलम उपरोक्त
*बरामदगी का विवरण*
1. एक लैपटाप लिनोवा
(2) एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी
(3) एक मोबाईल ओपो कम्पनी का
(4) 28 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको केमे
(5) एक बैग जिसमें एटीएम मशीन मे लगाने वाले कुल 7 बोर्ड जिनमे दो तैयार हालत मे जिसमे एक पर चीप लगी है
(6) एक कैमरा और एक बैटरी को कुछ तारो से जोडकर तैयार किया गया है
(7) एक एटीएम कार्ड रीड़र व दो छोटे रिमोट जिसमे एक मे एक बटन गुलाबी रंग का व दूसरे मे 4 बटन
(8) 5 डिब्बी रेगमाल व दो ब्लैक डिवाइस
(9) 5 रेसिसटेन्स पैकेट व एक हार्ड जिस्क व 28 कटर ब्लेड
(10) तीन पैन ड्राइव
(11) एक डिब्बी शोल्डर
(12) एक डिब्बी शोल्डर पेस्ट
(13) एक डोंगल
(14) एक तैयार व लैक डिवाईस जिसमे एक लाल बटन आनध्आफ के लिये लगा है ।
(15) एक बैट्री चार्जर सफेद काले रंग का जिस पर एलसीडी यूनिवर्सल चाजर लिखा है ।
(16) 01 स्क्रू ड्राइवर्स बाक्स
(17) एक वर्नियर कैलिपर्स व एक गम मशीन (चिपकाने के लिये )
(18) एक मल्टीमीटर,
(19) एक टांका लगाने का हीटर ,
(20) एक ग्राईंडर मशीन
(21) एक वायर कटर प्लास व 2 काले टेप व एक ग्रीन टेप व एक बन्डल वायर टेप व एक मल्टी टूल बाक्स व एटीएम कार्ड क्लोन करने के लिये 6 पत्ती व 5 इलैक्ट्रानिक चिप व एक शैलनुमा बैट्री व 4 स्विच, 40 एलईडी बल्ब, दो आईसी व एक कागज पर एटीएम कीपैड का चित्र
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-