*वाराणसी।* यूपी पुलिस कितना भी हाईटेक टेक्नोलॉजी और मित्र व्यवहार की बात कर रही हो, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी लगातार पूरे विभाग पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं। पासपोर्ट की वेरिफिकेशन जैसे ही थानों में पहुंचती है, रिश्वत का खेल शुरु हो जाता है। इसी कड़ी में मडुवाडीह थाना निवासी एक युवक ने पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई किया था। थाने में तैनात कंप्यूटर आपरेटर ने वेरीफिकेशन के नाम पर 1500 रुपये की रिश्वत मांगी।मडुवाडीह थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों की लंबी फेहरिश्त है जिन्होंने थाने में सुविधाशुल्क अदा करके अपना वेरिफिकेशन कराया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-