लखनऊ : नगर विकास विभाग के ACS और विशेष सचिव के बीच चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के मुताबिक अपमानित महसूस कर रहे विशेष सचिव अवनीश शर्मा प्रकरण को “प्रोन्नत आईएएस मंच” के फोरम पर ले जा सकते हैं। हांलांकि श्री शर्मा से इस सम्बंध में सम्पर्क नहीं हो सका। “प्रोन्नत आईएएस मंच” के अध्यक्ष और महासचिव सचिव का कहना है कि अगर श्री शर्मा द्वारा मंच के समक्ष लिखित रूप से प्रकरण को लाया जाता है तो मंच अपने सदस्य को न्याय दिलाने हेतु विचारोपरांत नियमसँगत कदम जरूर उठाएगा।


More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-