वाराणसी। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की आबकारी नीतियों में बड़ा बदलाव किया गया है। यूपी में एक बार फिर से मदिरा की दुकानें 12 घंटे के लिए खोल दी गई हैं। उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त धीरज साहू की ओर से जारी किया गये शासनादेश प्रदेश के हर जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस प्रमुखों तक पहुंच गया है। नये निर्देश के मुताबिक अब शराब की दुकानें सुबह 10:00 बजे से लेकर रात्रि के 10:00 बजे तक खुली रहेंगी। अबतक उत्तर प्रदेश में दिन के 12:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक ही देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बियर की फुटकर दुकानों एवं मॉडल शॉप खुल रहे थें।
उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि शराब बिक्री के समय में किए गए संशोधन 23 जनवरी से ही उत्तर प्रदेश में जारी कर दिया गया है।
इससे पहले भी 12 घंटे के लिए खुलती थीं शराब की दुकानें
इससे पहले शराब की दुकान दिन के 11:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक खुलती थीं, लेकिन बिहार में शराबबंदी के बाद पड़ोस के राज्यों पर भी इसका असर पड़ा और उत्तर प्रदेश में नई शराब नियमों के तहत लिकर की दुकानें दिन के 12:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक खोलने का निर्देश जारी किया गया था। वहीं चुनाव से पहले प्रदेश में शराब की बिक्री के समय में किए गए संशोधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-