बरिष्ठ पत्रकार
सियाराम मिश्रा MVD INDIA NEWS, ED
वाराणसी । लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान होता है , मतदान हमारा अधिकार व सबसे बड़ी ताकत भी है । लोकतंत्र व देश को ताकत देने के लिए मतदान अवश्य करें । इन्हीं संदेशों के साथ अआज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे वाराणसी जिले में धूमधाम से मनाया गया । नगर के 16 विभागों एवं 16 विद्यालयों द्वारा 25 जनवरी दिन शुक्रवार सुबह कचहरी स्थित विकास भवन से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी । रैली को जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान एसडीएम प्रशासन मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय व रैली प्रभारी केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे । रैली नदेशर , अंधरापुल , तेलियाबाग होते संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक गया । रैली में श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इन्टर कालेज चौखम्भा के अलावा नगर के 15 और विद्यालयों के बच्चों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया । विभिन्न वाहनों पर सवार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक रहने व प्रलोभनों से दूर रहने का संदेश दे रहे थे । संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोन के दौरान सभी से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई । इसी तरह जक्खिनी संवाददाता ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मतदान जागरूकता रैली निकाली गयी जो वीरभानपूर , कचनार , राजातालाब व रोहनियां के विभिन्न स्थलों से गुजारी गई । इस दौरान एसडीएम ( राजातालाब ) अंजनी कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी श्याम जी , तहसीलदार राजातालाब राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे ।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol