September 26, 2026

यूपी कोरोना अपडेट- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी कोरोना अपडेट

पिछले 24 घण्टे में 255 कोरोना पॉज़िटिव मिले – नवनीत सहगल अपर मुख्य सचिव सूचना

प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 397 संक्रमित डिस्चार्ज किये गए – नवनीत सहगल

प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 3 हज़ार 910 केस है, इन मे से 2 हज़ार 325 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं – अपर मुख्य सचिव सूचना

प्रदेश में रिकवरी रेट 98.5 फ़ीसदी हो गया है – नवनीत सहगल

ट्रिपल टी फ़ारमूला, वैक्सीनेशन और आंशिक कोरोना कर्फ़्यू का नतीजा सामने है – नवनीत सहगल

प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 2 लाख 44 हज़ार 275 सैम्पल की जाँच की गई – नवनीत सहगल

प्रदेश में शुरू से पॉजीटिविटी रेट 3.06 फीसदी है, पिछले 24 घण्टे का पॉजीटिविटी रेट 0.1 फ़ीसदी रहा – नवनीत सहगल

टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया गया, कल 7 लाख टीके लगाए गए। टीकाकरण और तेज़ करने का आदेश सीएम ने दिया है। एक जुलाई से 10 लाख टीका लगाया जाएगा – नवनीत सहगल

यूपी में 2 करोड़ 63 लाख डोज़ दी गई है, इन मे 2 करोड़ 22 लाख लोगों को पहली डोज़ जबकि 40 लाख लोगों को दूसरी डोज़ दी जा चुकी है – नवनीत सहगल

प्रदेश में वैक्सीनेशल के लिए और केंद्र बनाए जा रहे हैं – नवनीत सहगल

12 वर्ष से छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए और महिलाओं के लिए अलग सेंटर बनाये गए है – नवनीत सहगल

तीसरी लहर की संभावित लहर को देखते हुए सीएम ने तैयारियां करने को कहा है, तैयारी की जा रही है। हर मेडिकल कालेज में 100 बेड , ज़िला अस्पताल में 25 बेड तैयार की जा रही है – नवनीत सहगल

ऑक्सीज़न की कमी न हो इस लिए 531 ऑक्सीज़न प्लान्ट सेंक्शन किये गए हैं, तेज़ी से काम हो रहा है, 105 प्लान्ट शुरू कर दिए गए हैं। यह प्लांट हॉपिस्टल को आत्मनिर्भर कर देगा। तीसरी सम्भावित लहर के लिए यह तैयारी की जा रही है – नवनीत सहगल

मनरेगा के तहत 20 लाख मज़दूरों को काम मिला है। कल आन लाईन लोन मेले का उद्घाटन सीएम करेंगें। 30 हज़ार से ज़्यादा नई इकाइयों को लोन मिलेगा, मिशन रोज़गार के तहत यह योजना है – नवनीत सहगल