मऊ जिले के पुलिस ने अवैध गांजा कारोबारियों के गिरोह का भंडाफोङ कर बङी सफलता को प्राप्त किया है। पुलिस टीम ने चार अन्तर जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक करोङ रुपये से अधिक का गांजा बरामद हुआ है। जिसमें पांच कुन्तल से अधिक गांजा और एक ट्रक बरामद हुआ है।
ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिहं ने बताया कि दक्षिण टोला थाने की पुलिस टीम औऱ स्वाट टीम को सफलता प्राप्त हुआ है। इन टीमों को मूखबिर ने सूचना दिया की कोपागंज की तरफ से एक ट्रक जा रहा है। जिसमें भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस टीम नेे बख्तावरगंज पुल के पास वाहन चेकिंग शुरु किया। इसी वक्त संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखा। तो उसे रोकने का इसारा किया गया, तो उसमें बैठे व्यक्ति उतर कर भागने लगे। जिनकों पुलिस ने दौङा कर पकङ लिया। साथ ही वाहन की चेकिंग करने पर 13 बोरों में पांच कुन्टल से अधिक का गांजा बरामद हुआ। इस दौंरान कानपुर जिले के सचेण्डी थाने के हेतपुर गांव निवासी आशीष, आसाम प्रदेश के उदलगुङी जनपद के थाना रउता क्षेत्र के एकनंग माधव गोवही गांव निवासी सुदेश सिन्घा औऱ उसी जिले के रउता स्टेशन स्थित मुहल्ले के निवासी शकीचन्द, इसके साथ ही इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के निवासई गांव निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद इनलोगों का चालान न्यायालय कर जेल भेज दिया गया। साथ ही इस गिरोह से जुङे अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी करने में पुलिस टीम जुट गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-