एस पी धवल जायसवाल की टीम से
ट्रक लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल।
आज थाना सराय इनायत क्षेत्र के अंतर्गत सहसों चौकी क्षेत्र में गांव अमरसापुर में पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कुछ गंभीर घटना कारित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में देखे गए हैं । इसी क्रम में पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी समय एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया। उस व्यक्ति द्वारा बैरियर तोड़ते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें उस व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। उस व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। इस व्यक्ति के पास से एक तमंचा कुछ कारतूस तथा एक बाइक बरामद हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में इस व्यक्ति की पहचान
मसूद आलम उर्फ बार्डर पुत्र अफसर अहमद उम्र लगभग २२वर्ष
निवासी राजापुर मलवा थाना सोरांव के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में इस व्यक्ति ने बताया कि कल प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र से इसने अपने साथियों के साथ एक ट्रक को लूट लिया था और उस ट्रक को प्रयागराज ले आए थे । इनकी निशानदेही पर लूटी गई ट्रक को बरामद कर लिया गया है। तथा इसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
इस व्यक्ति के ऊपर प्रयागराज फैजाबाद जौनपुर की विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास निम्नवत है






More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-