June 10, 2026

अलीगढ़ पुलिस सराहनीय कार्य-गंगनहर में डूबे हुए व्यक्ति की जान बचाने पर डीजीपी मुख्यालय ने की प्रशंसा चिन्ह की घोषणा- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *अलीगढ़ पुलिस सराहनीय कार्य-गंगनहर में डूबे हुए व्यक्ति की जान बचाने पर डीजीपी मुख्यालय ने की प्रशंसा चिन्ह की घोषणा* ‼️

 

🔸 *अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 50 हजार रु0 नगद देने की घोषणा ।*

 

🔸 *एसएसपी ने उ0नि0 आशीष कुमार को पुलिस कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र व 25 हजार के नगद इनाम से किया पुरुष्कृत*

 

दिनांक 20-06-2021 को समय करीब 1.30 बजे थाना दादों क्षेत्रांतर्गत गंगनहर साँकरा में डूबने वाले व्यक्ति पन्नालाल पुत्र तेज सिह यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम हारुनपुर खुर्द थाना दादों, अलीगढ़ को उ0नि0 श्री आशीष कुमार (पी0एन0ओ0- 182025118) थाना दादों, अलीगढ़ द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए तत्काल नहर में छलांग लगाकर पन्नालाल को सकुशल नहर से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की ।

 

👉 उ0नि0 श्री आशीष कुमार द्वारा किये गये सराहनीय कार्य से पुलिस बल का मान बढा है एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सम्मान की भावना जागृत हुई है ।

 

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा उ0नि0 श्री आशीष कुमार के अदम्य साहस व वीरता की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु *प्रशस्ति पत्र, 25000/-रुपये नगद* पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह की संस्तुति की गयी ।

 

● *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा उ0नि0 श्री आशीष कुमार को अदम्य साहस, बहादुरी एवं कर्तव्यपरायणता के लिए DG commendation disc से सम्मानित करने की घोषणा की गई है ।*

 

● *श्रीमान अपर मुख्य सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी 50 हजार रु0 नगद देने की घोषणा की है ।*

 

● *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों से आह्वान किया है कि पुलिस की अच्छी छवि बनाने एवं जनहित में असाधारण कार्य करने में योगदान करने वाले पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरुष्कृत किया जायेगा ।अतः समस्त पुलिस कर्मी पूरे मनोयोग से रुचि लेकर अच्छे कार्यों एवं पुलिस की अच्छी छवि बनाने में अपना योगदान करें ।*