●
*प्रेस विज्ञप्ति*
21 06 2021
============
*कारागारों में विश्व योग दिवस*
यूँ तो इस कोरोना काल में पूरे वर्ष प्रदेश की सभी जेलों में
नियमित रूप प्रतिदिन योगाभ्यास सेशन चल रहे है जिसका अच्छा असर भी देखने को मिला की बन्दियों की इम्म्युनिटी बढ़ी अन्य तरह के एहतियात बरतने कोरोना का प्रसार जेलों में उस तरह नहीं हुआ जैसी दहशत बाहर रही .
इसके पीछे उल्लेखनीय कारण यह है कि जेल के बन्दी प्रातः 5 बजे उठने के अनुशासन से लेकर खानपान रहन सहन में सामान्यजन से अधिक नियमित संयमित जीवन चर्या का पालन करते हैं योगाभ्यास करते हैं .
आज कारागारों में 1,05,818 बन्दी निरुध्द हैं जो सम्पूर्ण भारत की जेल जनसंख्या का लगभग एक चौथाई है और मात्र 18 बन्दी कोविड पॉज़िटिव बचे हैं .
महानिदेशक कारागार श्री आनन्द कुमार ने भारतीय जीवन शैली में योग के महत्व को देखते हुए सभी कारागारों में विश्व योग दिवस को मनाए जाने का निर्देश दिया है . जिसके अनुपालन में बन्दी एवम अधिकारीगण जेलों में उत्साहपूर्वक योग कर रहे हैं . कारागारों से निरंतर फ़ोटो /वीडियो और विवरण आ रहे हैं जो यहां उपलब्ध है .👇

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-