July 2, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 20.06.2021- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 20.06.2021*

 

01. *जनपद शाहजहॉंपुर:* थाना कटरा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना पर थाना कटरा, तिलहर, खुदागंज, जैतीपुर, गढ़िया रंगीन, स्वाट व सर्विलान्स टीम द्वारा जलालाबाद रोड पर खैरपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर *अंतर्राज्यीय डैकतों/ लुटेरो गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 15 बदमाश-* सरगना सुखपाल, मुनीश कुमार उर्फ त्यागी, धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ कल्लू, मिसरार शाने आलम, अनीस, वसुदेव, मिदरी, अजीज, इरफान, इकबाल, आमिन निवासीगण ग्राम नगरिया कला थाना फतेगंजपूर्वी जनपद बरेली, अतीक, निसार व नाज मोहम्मद गिरफ्तार में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. *अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में सोने चांदी के गहने कीमत 19 लाख 72 हजार 500 रूपये, 23450₹ नगद, 07 मोबाईल घटना में प्रयुक्त, 01 अपाची मोटरसाइकिल, 01 स्विफ्ट डिजायर, 01 महिन्द्रा XUV 500, 10 तमंचे, 03 दर्जन कारतूस, 01 आलानकब व 02 पैंचकस घटना में प्रयुक्त बरामद किए गए हैं.* अभियुक्तगण अपनी गाड़ियों से चलकर आस पास के जनपद तथा अन्य राज्यों बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली में जाकर बाहरी किनारों पर स्थित अच्छे से बने घरों में केवल नेकर-बनियान पहनकर घुसकर नगदी तथा जेवरात की चोरी करते हैं.

 

02. *जनपद जौनपुर:* थाना महराजगंज पुलिस द्वारा *थाना मुंगराबादशाहपुर में हुई नाबालिग की हत्या सहित दुष्कर्म से सम्बन्धित अभियोग मे वांछित व 25000 ₹ के इनामिया अभियुक्त* मोहम्मद कलीम उर्फ अच्छे डफाली निवासी ग्राम किल्हापुर तरहटी थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ में ग्राम भटपुरा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्त के कब्जे से 01तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.*

 

03. *जनपद सीतापुर:* थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा *यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात सीतापुर में वांछिक 15000- 15000₹ के 02 इनामिया अभियुक्तगण-* शिवभगवान, पंकज वर्मा निवासीगण ग्राम मुन्नापुरवा मजरा अकबरपुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

 

04. *जनपद अमरोहा:* थाना डिडौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर है खैय्यामाफी तिराहे पर *वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 02 शातिर सदस्यों-* नफीस निवासी मोहल्ला डूंगर सराय थाना कोतवाली नगर जनपद संभल व आरिफ निवासी ग्राम चौधरपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे/निशांदेही से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें, 02 तमंचे व कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

05. *जनपद अमरोहा:* थाना गजरौला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *फ्लाईओवर के नीचे अंडर पास से 04 शातिर असलहा तस्करों-* अनिकेत, अमन, रिजवान व विशाल को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 06 तमंचे व कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

06. *जनपद औरैया:* थाना बिधूना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *पीडब्ल्यूडी के खंडहर इमारत के अंदर छुप कर चोरी की योजना बना रहे शातिर बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 25000₹ के इनामिया अपराधी* अमर सिंह उर्फ औतार निवासी धनुपुरा थाना कादरचौक जिला बदायूं को उसके 02 अन्य साथियों मंगल सिंह व रोशन निवासीगण उपरोक्त के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे, कारतूस, 3000₹ नगद व आलानकब बरामद किया गया है.*

 

07. *जनपद मथुरा:* थाना नौहझील पुलिस द्वारा *दिनाँक 20.04.2021 को ग्राम मुंडलिया में आयोजित दावत में सोशल डिस्टेंसिंग चेक करने गई पुलिस पर जान से मारने की नियत से ईंट पत्थरों से हमला करने वाले मुकदमे में वांछित व 25000₹ के इनामिया अपराधी* सोनू उर्फ प्रमोद कुमार निवासी मुडलिया थाना नौहझील जनपद मथुरा को बाजना कट पुल के नीचे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

 

08. *जनपद फतेहगढ़:* थाना मोहम्मदाबाद पर दर्ज *सामूहिक दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त व 10000₹ के इनामिया अपराधी* रामबरन निवासी मलोखर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ को मंडी चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

 

09. *जनपद खीरी:* थाना फूलबेहड़ पुलिस व पीआरवी 2892 की संयुक्त टीम द्वारा *02 शातिर मादक पदार्थ तस्करों-* गुरमुख निवासी ग्राम सिसौरा थाना फूलबेहड़ व शिव सिंह निवासी कस्बा व थाना भीरा जनपद खीरी को गिरफ्तार करते हुए *गुरमुख के घर से प्लास्टिक की बोरी में 6 पैकेट में कुल 5 किलो 45 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अफीम व 43000₹ नगद बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. *