June 27, 2026

ट्वीट कर विवादों में फंसे IPS अधिकारी गौरव बंसवाल, लटकी जांच की तलवार- अजय मिश्रा

Spread the love

*ट्वीट कर विवादों में फंसे IPS अधिकारी गौरव बंसवाल, लटकी जांच की तलवार*..

 

लखनऊः 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव बंसवाल अपने ही ट्वीट पर विवादों में फंस गए हैं. उन्होंने डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम के पद पर अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि नॉन कैडर पोस्ट पर 1 साल का कार्यकाल पूरा हो गया. यही नहीं उन्होंने भीम आर्मी को भी इस ट्वीट को टैग किया. हालांकि विवाद के बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिया.

 

दरअसल आईपीएस के ट्वीट की चर्चा इसलिए भी है क्यों कि उन्होंने हैश टैग यूपी इलेक्शन 2022 और भीम आर्मी के चीफ को टैग किया. एक आईपीएस का इस तरह का ट्वीट सवाल तो खड़े करेगा ही. आखिर इस तरह के ट्वीट को उनको आवश्यकता क्यों हुई. क्या वो अपनी पोस्टिंग से नाराजगी जताना चाहते थे. इन सभी सवालों के जवाब के लिए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पूरे मामले के जांच की बात कही है. जिसके बाद उनकी मंशा सबके सामने आ जाएगी.