July 1, 2026

यूपी कैडर के वर्ष 2014 बैच के आईपीएस गौरव बंसवाल अपनी तैनाती से संबंधित एक ट्वीट कर विवादों में फंस गए- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

 

यूपी कैडर के वर्ष 2014 बैच के आईपीएस गौरव बंसवाल अपनी तैनाती से संबंधित एक ट्वीट कर विवादों में फंस गए हैं

 

 

नॉन कैडर पोस्ट पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने की सूचना मात्र से संबंधित उनका यह ट्वीट चर्चा में आ गया

 

इस ट्वीट में उन्होंने भीम आर्मी को भी टैग किया है

 

डीजीपी मुख्यालय से ट्वीट का परीक्षण कराया जा रहा है

 

 

गौरव एक साल से डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम के पद पर तैनात हैं

 

आईपीएस के लिए यह पद नॉन कैडर का माना जाता है

 

इससे पहले वह कुछ समय तक एक जिले में एसपी भी रहे हैं

 

गौरव ने अपनी ट्वीट में लिखा है-‘टूडे आई कंपलीटेड वन ईयर आन ए नॉन कैडर पोस्ट आफ आईपीएस।’

 

 

इस ट्वीट में भीम आर्मी चीफ को भी ‘टैग’ किया गया है साथ ही ‘हैशटैग’ यूपी इलेक्शन 2022 लगाया गया है