बिहार में अपराधियों ने कहर बरपाते हुए सुशासन को खुली चुनौती दी है. सूबे में लगातार बढ़ रही हत्या की घटनाएं इसकी गवाही दे रही हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान अपराधियों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहर बरपाते हुए पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की ये वारदातें समस्तीपुर, बाढ़, गोपालगंज और भागलपुर में हुई. सभी घटनाओं को अपराधियों ने गोली मारकर अंजाम दिया।
गुरुवार की सुबह समस्तीपुर में अपराधियों ने राजद के बड़े नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के कल्याणपुर थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब राजद नेता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुवर राय अपने घर से निकल कर मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-