July 6, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण 76% व 4 ज़िलों में 100% होने पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई दी- अजय मिश्रा

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण 76% व 4 ज़िलों में 100% होने पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की योजनाओं की 90% पहुंच की भी सराहना की।अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिया कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री किसान योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये जमा किए जाते हैं तथा किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत सभी किसानों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज फ्लेगशिप और प्रतिष्ठित परियोजनाओं तथा औद्योगिक विकास की परियोजनाओं को शीघ्रतापूर्वक पूरा करने पर बल दिया। PoJK, पश्चिमी पाकिस्तान और कश्मीर से जम्मू आए शरणार्थियों को जल्द शरणार्थी पैकेज का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।अमित शाह ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज, औद्योगिक विकास की परियोजनाओं सहित अन्य कई विकास योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने और 3000 मेघावाट की पाकल डुल व कीरू जल-विद्युत परियोजना को फ़ास्ट ट्रैक करने के साथ 3300 मेगावाट की अन्य योजनाओं को शुरू करने के भी निर्देश दिए।