*गावों मे बचे लोगो को वैक्सीन लगाने को लेकर प्रधानों को किया गया जागरूक*
*ब्लॉक के सभागार कक्ष में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रधानों की हुई बैठक*
शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट
खजनी गोरखपुर
खजनी!ब्लॉक के सभागार कक्ष मे बृहस्पतिवार को टीकाकरण को तेजी लाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें ब्लॉक पर आये ग्राम प्रधानों को जागरूक किया गया,ब्लॉक के एडीओ पंचायत परमात्मा पांडेय ने बताया ग्राम प्रधान अपने अपने ग्राम पंचायतो मे वैक्सीन लगाने से वंचित लोगो को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियो के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन मे तेजी लाये,और वैक्सीनेशन कार्य को पुरा कराये
बीसीपीएम के अंसारी ने बताया वैक्सीनेशन के एक दिन पहले सूचना देकर सभी का रजिस्ट्रेशन कराये,प्रत्येक दिन में कम से कम 50 लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। युवाओं को वैक्सीनेशन के बाद उनके माता-पिता,दादा -दादी व अन्य सभी लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करें। सभी को टीकाकरण के फायदे बताए जाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने वाली टीम में शामिल आशा कार्यकर्ता,एएनएम आदि सभी लोगों को मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, दवा की किट आदि सभी चीजें दी जाएं।वैक्सीन की दोनों डोज के बारे मे बिस्तृत जानकारी दी जाय इस मौके पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारक के जे अहमद, डा एकलाक के अलावा युनीसेफ की टीम मौजूद थी


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-