June 19, 2026

भालू के हमले से युवक घायल

Spread the love

भालू के हमले से युवक घायल
************************
सोनभद्र घोरावल थाना क्षेत्र के तेन्दूहार गांव के जंगल मेंभालू ने एक आदिवासी युवक पर किया हमला।
युवक के चेहरे पर किया हमला निकाली उसकी एक आंख।
अंगद कोल 36 वर्ष पर मवेशी चराने के दौरान एक भालू ने किया हमला।
भालू के हमले से युवक की दाहिनी आंख बाहर निकाल ली और उसके मुंह तथा शरीर के कई भागों को गंभीर रूप से काट लिया।
युवक की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे चरवाहों ने भालू किसी प्रकार से भगाया।
गंभीर रुप से जख्मी युवक को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।