वाराणसी – एसएसपी के निर्देश पर आदमपुर थाना अन्तर्गत भदऊ चुंगी बालू मंडी पानी टंकी के पास आज आदमपुर प्रभारी राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी आदमपुर महेश मिश्रा मय फोर्स सिविल ड्रेस मे जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने पहुंचे ।उसी दौरान जुआ खेल रहे जुआडी व पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगे।इस दौरान जुआड़ियों ने रॉड लेकर पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया ।
लोहे के रॉड के प्रहार से कांस्टेबल राजेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए।बहरहाल चारों तरफ घेरा बन्द्दी होने के कारण 12 जुआडी पकड़े गये। जो आदमपुर व जेैतपुरा मुगलसराय अहोैरोैरा चुनार के रहने वाले बताये गये है ।उनके पास से 27420 रुपये दस मोबाईल तीन दो पहिया एक टाटा सफारी समेत ताश की गड्डी व लोहे की राड बरामद किया गया ।
आदमपुर इंस्पेक्टर ने बताया की यह काफी मनबढ़ किस्म के लोग है जो जुआ काफी दिन से खेल रहे थे।जिसकी सूचना मिलने पर आज दबिश दे कर पकड़ा गया इस दौरान सिपाही राजेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसका मेडिकल मुआयना कराने के पश्चात धारा 147-148-149-307-13 जुआ एक्ट 34 आई पी सी के तहत जेल भेजा गया ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-