हरदोई बिग ब्रेकिंग:-
*कुख्यात अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर एवं रजिस्टर्ड शराब माफ़िया सुभाष पाल की करोड़ों की संपत्ति हुई ज़ब्त। हरदोई के माफ़ियाओं में मचा हड़कम्प *
🌑मजारिया हिस्ट्रीशीटर (18 A) सुभाष पाल पुत्र शिवदयाल पाल एक माफ़िया बदमाश है। यह माफ़िया बदमाश ग्राम गड़रियनपुरवा, थाना सुरसा, ज़िला हरदोई का बासिंदा है। इसका गैंग D 155 के नाम से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।
🌑गैंगेस्टर ऐक्ट की दफ़ा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए इस बदमाश द्वारा काली कमाई से बनाई गई क़रीब ढाई करोड़ (₹ 2,50,00,000/-) की संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया गया है
🌑सुभाष पाल द्वारा अपने आपराधिक जीवन के शुरूआती दिनों में हत्या और फिरौती हेतु अपहरण जैसी संगीन वारदातें अंजाम दी जाती थीं। परन्तु, इधर काफ़ी दिनों से यह अपमिश्रित/ ज़हरीली शराब का सौदागर बनकर अकूत प्रॉपर्टी बनाने में जुटा हुआ था
🌑इस कुख्यात बदमाश की ज़ब्त की गई प्रापर्टी में इसकी गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, कई वाहन व प्लॉट शामिल हैं। जिसकी बाज़ार क़ीमत करोड़ों में है।
🌑नवागत हरदोई पुलिस कप्तान अजय कुमार ने मौक़े पर ख़ुद जाकर कुर्की की कार्यवाही कराई और जनपद के तमाम अपराधियों एवं माफियाओं को सुधर जाने की कड़ी चेतावनी दी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-