August 18, 2026

चिकित्सको पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली लड़की की इलाज के दौरान मौत- शरद पांडेय

Spread the love

*चिकित्सको पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली लड़की की इलाज के दौरान मौत*

 

*कई दिन बीत जाने के बाद गैंगरेप के आरोपी चिकित्सको पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नही किया गिरफ्तार*

 

*पीड़िता के जीवित रहते पुलिस अधिकारियों ने नही उठाया ठोस कदम इलाज में कही चिकित्सको ने तो नही दे दी मौत*

 

*प्रयागराज* अस्पताल में चिकित्सकों ने जिस लड़की से गैंगरेप किया था अभी-अभी खबर आई है कि स्वरूपरानी अस्पताल की रेप पीड़िता बेटी इस दुनिया मे नहीं रही इलाज के दौरान चिकित्सको ने उसे मौत दे दी है पिछले 6 दिन इसी बात का पुलिस प्रयागराज के सीएमओ मेडिकल कॉलेज प्रशासन थाना कोतवाली इंतजार कर रहे थे कि जब रेप पीड़िता ही नहीं बचेगी तो बयान कौन देगा ??आशंका जताई जा रही है कि बड़ी साजिश के तहत इलाज के दौरान गैंगरेप पीड़िता की मौत का यह खेल हुआ है।महिला अधिकार संगठन ने कहा कि अब एफ आई आर भी होगी और हत्या का मामला भी दर्ज होगा सबूतों को छुपाने के लिए एक निर्दोष बीमार लड़की की जान जाने का इंतज़ार पुलिस अधिकारी और चिकित्सको द्वारा किया गया इलाहाबाद शहर के लिए इससे शर्मनाक समय और नहीं आ सकता योगी आदित्यनाथ सरकार में ग़रीब की बेटी की न इज्ज़त की कीमत है न जान की कीमत रह गयी है

रेप पीड़िता की घटना में अधिकारियों के कारनामो से लगता है कि अब रक्षक ही भक्षक हो गए और रखवाले ही हत्यारे निकल गए