*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 07.06.2021*
01. *यूपीएसटीएफ व थाना महाराजगंज पुलिस:* द्वारा जनपद जौनपुर के *थाना महाराजगंज क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14.05.2021 को पेट्रोल पंप पर हुई डकैती में वांछित व 25000 -25000₹ के 02 पुरस्कार घोषित लुटेरे अभियुक्तगण-* बलजीत यादव उर्फ विधायक निवासी सोनावा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर व चंदन जायसवाल निवासी तुरकौलिया थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना सिंगरामऊ जौनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस, 3150 रुपए नगद व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है.*
02. *कमिश्नरेट कानपुर नगर:* थाना रेलबाजार क्षेत्र में *दिनांक 01.01.2021 को हुए सनसनीखेज आशू यादव हत्याकांड में फरार चल रहे 50000₹ के पुरस्कार घोषित हिस्ट्रीशीटर अपराधी* अमित गुप्ता निवासी मोतीमोहाल थाना हरबंस मोहाल जनपद कानपुर नगर व *उसकी सहयोगी 50000₹ की इनामिया हिस्ट्रीशीटर महिला अपराधी अभियुक्ता* दीपिका शुक्ला निवासी बैरी शोभन थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को थाना रेल बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, 01 तमंचा, 01 दर्जन कारतूस, 04 मोबाइल फोन व अन्य कागजात तथा 01 एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है.*
03. *जनपद बिजनौर:* थाना मण्डावर पुलिस द्वारा *गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 15000 रूपये का पुरस्कार घोषित गौतस्कर अभियुक्त* वसीम निवासी ग्राम भरूका थाना मण्डावर, जनपद बिजनौर को *01 तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.*
04. *जनपद बिजनौर:* थाना शेरकोट पुलिस द्वारा अभियुक्त इरशाद निवासी मोहल्ला नौधना थाना शेरकोट, बिजनौर को हरेवली खो बैराज नदी के पास से *50 किलो नीलगाय के मीट, 02 किलो नेवले के बाल, गोकशी के उपकरण, 02 देशी बंदूक, कारतूस व 01 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया* जिसकी निशांदेही पर थाना धमापुर पुलिस द्वारा धामपुर-स्योहारा रोड काशीराम काॅलोनी से *शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए* अभियुक्त करीमुद्दीन निवासी मिर्जापुर पल्ला थाना धामपुर, जनपद बिजनौर को *07 निर्मित अर्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है.*
05. *जनपद अयोध्या:* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा *04 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों-* विकास दुबे, विजय कुमार, विनोद मिश्रा शक्ति सिंह को गुरुगोविन्द सिंह चौराहा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 24 मोटर साईकिलें व 01 सेंन्ट्रो कार सहित कुल 25 वाहन एवं चाभियां बरामद की गई है.*
06. *जनपद सुलतानपुर:* थाना कोतवालीनगर व एसओजी टीम द्वारा *दिनांक 31.05.2021 को मोबाइल लूट व फिरौती मांगने के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण* मो. राशिद व मो. इकरार निवासीगण हरखपुर थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर को करौंदिया ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का मोबाइल बरामद किया गया* जिससे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड अमेठी में वारिष्ठ सहायक को फोन कर 30 लाख रूपए की फिरौती मांगते हुए ना देने पर लड़के को जान से मार देने की धमकी दी गई थी.
07. *जनपद गोरखपुर:* थाना गुलरिहा पुलिस द्वारा *दिनाँक 31.05.2021 को जंगल माघी पोस्ट जैनपुर में स्थित जनसेवा केन्द्र, बाँसस्थान रोड से 02 मोटरसाइकिल सवार 05 अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर बैग में रखा दो लाख रुपया नगद तथा एक्टिवा स्कूटी के कागजात तथा बैंक का चेक बुक लूटने के मुकदमे का अनावरण* करते हुए अभियुक्तगण गौरव यादव निवासी रामपुर चौक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर व सन्तोष यादव निवासी घघसरा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को तरकुलहा बासस्थान रोड पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का 28000₹, 01पिस्टल, 01 तमंचा, कारतूस व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है.*
08. *जनपद बदायूं:* थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल के सामने हाथी पार्क रोड से *जहरीली शराब के मुकदमे में वांछित व 25000₹ के इनामिया अभियुक्त* यशपाल पटेल निवासी दातागंज चुंगी के पास थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
09. *जनपद बाराबंकी:* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *03 शातिर ऑटोलिफ्टर अभियुक्तगण-* हारून निवासी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर बाराबंकी, शकील निवासी शाहपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी व सत्यम शर्मा निवासी रामसनेहीघाट थाना जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे/निशांदेही से 09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*
10. *जनपद प्रयागराज:* थाना जार्जटाऊन पुलिस द्वारा वन विभाग चौराहे के पास से *03 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण-* आकाश पांडे, अंबर पांडे व अनिल पांडे निवासीगण दरभंगा कॉलोनी थाना जॉर्ज टाउन प्रयागराज को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से चोरी की 01 स्कॉर्पियो, 01 वैगनआर, 01 टियागो कार, 02 होंडा एक्टिवा स्कूटी व 01 पैशन मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*
11 *जनपद गाजीपुर:* थाना भुडकुड़ा पुलिस द्वारा दुल्लहपुर की तरफ से आने वाले गया चौजा पुल से *स्कार्पियोे गाड़ी से 03 अभियुक्तगण-* काजू यादव व किशन यादव निवासीगण ग्राम रसूलगढ़ थाना सारनाथ जनपद वाराणसी व रोशन कुमार यादव निवासी ग्राम धराहरा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार निवासी ग्राम रसूलगढ़ थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से गाड़ी की पिछली सीट से 02 बोरियों में 24 किलो नाजायज गांजा बरामद किया गया है.*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-