*वाराणसी*
*गांव की खुली बैठक में जन समस्याओं को लेकर हुई चर्चा*
*संवाददाता /दीपक कुमार सिंह*
वाराणसी विकास खंड पिंडरा के सबसे बड़े गांव सभा नेहिंया में आज बाबा भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण में ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संपूर्ण गांव के लोगों की भागीदारी रही खुली बैठक में सबसे बड़ी समस्या पानी की रही। गांव में पानी पीने की बहुत ही किल्लत है वहीं दूसरी समस्या आवास और शौचालय को लेकर लोगों ने काफी शिकायतें दर्ज कराई वही मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोगों की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा अगर ब्लॉक स्तर से नहीं होगा ।तो जिला के अधिकारियों को बुलाकर गांव का निरीक्षण करा कर और पात्र लोगों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया । वही ग्राम पंचायत अधिकारी हरिहर सिंह ने बताया कि आज की बैठक में पानी , शौचालय ,आवास की मेन समस्याओं के साथ-साथ गांव में आवागमन हेतु खडंजा, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, एवं जल निकासी के लिए नाला निर्माण मनरेगा के निर्माण के साथ साथ अन्य कार्यों के लिए कार्य पर विचार के साथ लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पर पात्रों का चयन किया गया । ग्राम सभा में पूर्व से निर्मित पंचायत भवन का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार पर विचार गांव में वृद्धा ,विधवा, विकलांग पेंशन सहित गांव सभा में जनहित के अन्य कार्यों पर भी चर्चा हुई। आज की बैठक में सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर सामुदायिक पेयजल योजना के निर्माण हेतु कार्य योजना बनाई गई जिस सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक स्वर में स्वीकार किया । बैठक में श्रीमती पूजा सिंह के अलावा संदीप सिंह ,पंचायत सेक्रेट्री हरिहर सिंह, डॉ जेपी सिंह, विपिन राय अप्पू, रिंकू सिंह ,छन्नू राजभर , सरोज राजभर सहित कोटेदार भी मौजूद रहे।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ