October 15, 2026

ACS स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का बयान- अजय मिश्रा

Spread the love

ACS स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का बयान

 

कल प्रदेश में 4,01,582 वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। पूरे प्रदेश में साढ़े 5,000 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन का आयोजन किया जा रहा है। अब तक हम कुल 1,62,42,637 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दे चुके हैं। 35,95,560 लोगों को दूसरी डोज़ दे चुके हैं।उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 19,438 हो गई है। रिकवरी दर प्रदेश में 97.6% हो गया है। कल 120 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कल प्रदेश में 3,09,017 सैंपल की जांच की गई-ए॰सी॰एस॰