*#अलीगढ़ ब्रेकिंग*
*एसएसपी अलीगढ़ द्वारा गठित टीमों की कड़ी कार्यवाही*
_विपिन यादव का सहयोगी ,प्रमुख अभ्युक्तों में से एक *शिवकुमार* , भारी बरामदगी सहित गिरफ्तार_
*शराब प्रकरण में जनपद के विभिन्न थानों में अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत, 50 हजार के ईनामी विपिन यादव का सहयोगी शिवकुमार हुआ गिरफ्तार ।*
*देशी ठेकों के माल मुकदमाती होंगे जब्त ।*
अभियुक्तों की निशानदेही पर 02 अवैध फैक्ट्री,भारी मात्रा में अवैध अपमिश्रित देशी शराब,रेपर,ढक्कन,बारकोड बरामद किये जा चुके हैं ।
*एसएसपी महोदय द्वारा गठित टीमों ने आज दिनांक 02.06.2021 को अभियुक्त 1. * शिवकुमार पुत्र सोहन सिंह यादव निवासी नगला उदया हसायन हाथरस* को गिरफ्तार कर (1).अवैध 02 पेटी अपमिश्रित देशी शराब गुड इवनिग मार्का 2.01 कैन (40 लीटर) अपमिश्रित शराब 3.1210 रेपर गुड इवनिग मार्का 4.1310 QR कोड व 520 लाल रंग के ढक्कन 5.02 बंडल (3100) प्लास्टिक के पव्वे व कुछ अधजले गुड इवनिंग मार्का रेपर 6.01 विटारा ब्रिजा गाडी रंग सफेद UP85AZ3100 बरामद किया गया ।
गौरतलब है कि एसएसपी महोदय द्वारा जनपद में शराब सेवन से हुई घटना के दृष्टिगत अपने अधीनस्थों को कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर/देहात के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा तकड़ी कार्यवाही करते हुए 50 हजार के ईनामी विपिन यादव के सहयोगी शिवकुमार सहित कुल *34 अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गये । अब तक 12 अभियोगों* के वाँछितों जिनमें आधा दर्जन से अधिक सेल्समैन, करीब 06 ठेका मालिक , फैक्ट्री मालिक, व जिसकी जगह में फैक्ट्री चल रही थी सहित आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब विक्रेता,संचालक शामिल है।
*एसएसपी महोदय* द्वारा विगत दो दिवस में विशेष अभियान चलाकर जनपद की *328 शराब की दुकान/ठेकों को चैक कराया गया, जिसमें 08 दुकानों को सीज* कराया गया।
*एसएसपी महोदय द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान/निशांदेही के आधार पर कार्यवाही और बरामदगी अभियान के जारी रखने को कहा*…
*गठित टीमों द्वारा ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए गैर राज्यों में दबिशों का सिलसिला जारी है ।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-