पत्र सूचना शाखा
(मीडिया सेल, गृह विभाग)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश के कारागारों में निरूद्ध बंदियों
की विशेष पैरोल पर रिहाई
उच्चाधिकार प्राप्त समिति की संस्तुति पर
2472 सिद्धदोष बन्दियों की विशेष पैरोल पर हुई रिहाई
अब तक 12223 विचाराधीन बन्दियों को विशेष पैरोल पर रिहा किया गया
लखनऊः 02 जून, 2021
प्रदेश के कारागारों मे निरूद्ध बंदियों को विशेष पैरोल पर रिहा किया जा रहा है ताकि ओवर क्राउडिंग के कारण बंदियो कोे कोविड संक्रमण से बचाया जा सके। इसी कड़ी में अब तक 12223 विचाराधीन बन्दियों को प्रदेश भर में अंतरिम जमानत व विशेष पैरोल पर रिहा किया जा चुका है।
अपर मुख्य सचिव, गृह एवं कारागार, श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश के कारागारों में निरूद्ध 7 वर्ष से अनधिक सजा प्राप्त व अन्य श्रेणियों के 2472 बन्दियों की रिहाई विशेष पैरोल पर की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मा0 उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश पर मा0 उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों पर सिद्धदोष बन्दियों को पैरोल पर छोड़ने की उक्त कार्यवाही शासन द्वारा की गई है।
——–
सम्पर्क-ः सूचनाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-