खबर चंदौली से जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।छात्र की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली इलाके की है जहां कोचिंग से घर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से गिर गया जिसमें बाद ट्रक किशोर को रौदते हुए आगे निकल गया।किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा,जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी देर तक समझाया बुझाया लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उचित कार्रवाई वह मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-