वाराणसी । पीएम मोदी आज एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र के वाराणसी दौरे पर हैं । लेकिन इस बार ये दौरा खास है क्योंकि पीएम मोदी इस बार बनारस में आये हुए मेहमानो की मेजबानी करने आये हैं ।
15वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर पीएम मोदी वाराणसी पहुँचे हैं ।जहाँ उन्होने सम्मेलन का उद्घाटन किया ।इस अवसर पर मॉरिशस के प्रोफेसर रेशमी रामधानी की पुस्तक का विमोचन किया ।
ये सभी कार्यक्रम बड़ा लालपुर स्थित डा. भीमराव आम्बेडकर क्रीड़ा संकुल परिसर में आयोजित हुआ । पीएम मोदी ने यहां आये हुए प्रवासियों के साथ संवाद भी किया । प्रवासियों में पीएम मोदी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-