October 15, 2026

काशी विश्वनाथ धाम में तड़के दो मंजिला भवन गिरने से दो मजदूरों की मौत- अजय मिश्रा

Spread the love

वाराणसी

 

मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम में तड़के दो मंजिला भवन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि घटना में 7 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक, भोर करीब साढ़े तीन कॉरिडोर परिसर स्थित दो मंजिला भवन जिसमें अस्थायी रूप से कॉरिडोर के निर्माण में लगे मजदूर रहते हैं, वह अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची तो अफसरों के साथ पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।