*प्रेस नोट दिनांक 28.05.21*
*अपराधो की रोकथाम हेतु शाहजहाँपुर पुलिस का एक और बडा कदम,*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया नवनिर्मित ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) थाना का उद्घाटन।*
श्री एस आनन्द पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधो की प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद मे नये- नये कदम उठाये जा रहे है । इसी क्रम मे आज दिनांक 28.05.21 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण मे नवनिर्मित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) थाना का का उद्घाटन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा बताया गया कि इस मुख्य उद्देशमय जिले मे मानव व्यापार/तस्करी,जवरन देह व्यापार, बालश्रम आदि पर रोक लगाकर मानव मूल्यों की रक्षा करना व दर्ज केस के अनुसंधान मे तेजी लाना है । नगर मे AHTU थाना पर जनपद मे मानव तस्करी से संबन्धित सभी घटनाओ की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और अनुसंधान किया जायेगी इस यूनिट के खुलने से मामलों के निष्पादन मे तेजी आयेगी । वर्तमान मे (AHTU) थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री नरेश पाल को पदभार दिया गया है ।
*AHTU थाना द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का विवरण*
1-बालश्रम रोकथाम को श्रम विभाग अधिकारियों की मदद से कार्यवाही की जायेगी ।
2-मानव तस्करी रोकने व इस अपराध मे शामिल आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही होगी
3-जबरन देह व्यापार कराने के मामले मे कार्यवाही की जायेगी ।
4-जबरन श्रम कराने वाले मामलो मे कार्यवाही की जायेगी ।
5-जबरन भीख मगंवाने वाले मामलों मे कार्यवाही की जायेगी ।
वर्तमान मे थाना पर एक प्रभारी निरीक्षक, एक पुरूष आरक्षी, 04 महिला आरक्षियो की तैनाती की गयी है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-