October 15, 2026

पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में हुआ आरटीसी की पासिंग आउट परेड का आयोजन- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से🟥🟦🟥🟦*

 

*पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में हुआ आरटीसी की पासिंग आउट परेड का आयोजन🟥🟦🟥🟦*

 

*आज दिनांक 28/05/2021 को पुलिस पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में रिक्रूट आरक्षियों का 6 माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा सभी आरक्षियों को सत्य और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए 4 अलग-अलग टोलियों में विभाजित होकर परेड में भाग लिया गया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने परेड की सलामी ली व परेड में भाग लेने वाले सभी रिक्रूट आरक्षियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पासिंग आउट परेड के मौके पर प्रशिक्षण के दौरान बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले आरटीसी प्रभारी अशोक यादव, आईटीआई योगेन्द्र नागर, आईटीआई चाहतराम, आईटीआई नौबतराम, आईटीआई राजेश, पीटीआई उपेन्द्र, पीटीआई श्याम सिंह तथा अन्तःविषयों मे उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक अवनीश व उपनिरीक्षक राहुल को सम्मानित किया गया। रिक्रूट आरक्षी अवधेश कुमार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरक्षी चुने गए।*

*कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के परिजनों हेतु जूम एप के माध्यम से परेड देखने की विशेष व्यवस्था की गई थी। जिससे सभी रिक्रूट आरक्षियों के परिजन घर पर सुरक्षित रहते हुए परेड देख सके, पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई इस व्यवस्था के कारण रिक्रूट आरक्षियों के परिजन इससे जुड़े और इस गौरवान्वित क्षण का हिस्सा बन सके। पासिंग आउट परेड के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय पुष्पांजलि देवी, सभी डीसीपी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।*

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*