October 23, 2026

*मायावती के खिलाफ बयान पर बीजेपी विधायक साधना सिंह को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

Spread the love

यूपी:मायावती के खिलाफ विवादित बयान देने वाली बीजेपी की महिला विधायक साधना सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। महिला आयोग ने कहा कि साधना की टिप्पणी बेहद अपमानजनक, अनैतिक और महिलाओं की गरिमा और सम्मान के प्रति अनादर है। आयोग ने साधना से संतोषजनक स्पष्टीकरण मांगा है।

बीजेपी विधायक साधना सिंह का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में साधना सिंह के जरिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद साधना सिंह ने इसको लेकर माफी भी मांगी।

बीएसपी प्रमुख मायावती पर अपने बयान को लेकर साधना सिंह ने लिखित में कहा ‘मेरी मंशा किसी को अपमानित करने की नहीं थी, बल्कि मेरी मंशा सिर्फ और सिर्फ यही थी कि 2 जून 1995 को गेस्ट हाउस कांड में बीजेपी ने जो मायावती की मदद की थी उसे सिर्फ याद दिलाना था न कि उनका अपमान करना था। यदि मेरे शब्दों से किसी को कष्ट हुआ है तो मैं खेद प्रकट करती हूं।