April 15, 2026

*पीएम मोदी ने मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी*

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा, ‘‘मैं मेघालय के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय के लोगों ने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। मैं प्रदेश के लगातार तरक्की की कामना करता हूं।’’

मणिुपर की प्राकृतिक सुंदरता को रेखांकित करते हुए, मोदी ने कहा, ‘‘मणिपुर को नैसर्गिक सुदरंता और मेहनतकश नागरिकों से नवाजा गया है। मैं राज्य से मिले स्नेह को कभी नहीं भूल सकता। मैं मणिपुर के अपने भाईयों और बहनों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं। राज्य प्रगति की नई ऊंचाईयों को छुए।’’