April 21, 2026

रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए खोदी गईं नींव के सुधार का कार्य अब गति पकड़ चुका- अजय मिश्रा

Spread the love

अयोध्या

 

 

रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए खोदी गईं नींव के सुधार का कार्य अब गति पकड़ चुका है। कार्यदाई संस्था एलएण्डटी ने इंजीनियर फिल्ड मटेरियल की चौथी लेयर डालने का काम तेजी से पूरा कर पांचवीं लेयर बिछाने का काम सोमवार को शुरू कर दिया है। रविवार को अवकाश के कारण काम बंद था। कार्यदाई संस्था ने निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए राजस्थान की मेसर्स बालाजी कांस्ट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. को अपना सहयोगी पार्टनर बनाया है। हालांकि अभी बालाजी कंपनी का काम शुरू नहीं हो पाया है।

 

फिर भी उसके पहले एलएण्डटी ने आठ घंटे के बजाय काम की अवधि को 12 घंटे कर दिया है। इसके कारण कार्य की गति कई गुना बढ़ गयी है।