April 21, 2026

ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के साथ अब पीला फंगस भी आया- अजय मिश्रा

Spread the love

गाज़ियाबाद: ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के साथ अब पीला फंगस भी आया है। जिसका पहला मरीज हर्ष ईएन टी अस्पताल गाज़ियाबाद में मिला है। इस मरीज के अंदर तीनों लक्षण पाए गए हैं। डॉ. बृजपाल त्यागी का कहना है कि मेरे अस्पताल में मरीज के अंदर पीले फंगस का लक्षण मिला है। मैंने अपनी केस स्टडी में ऐसे लक्षण का मरीज नहीं देखा। इसके अंदर सांस लेना कमजोरी नज़र आ रही थी। दूरबीन के माध्यम से मैंने देखा है। मुझे इसके अंदर यह लक्षण नजर आए।

डॉक्टर त्यागी ने बताया को यह जो पीला फंगस है इसका ज्यादा इलाज पढ़ाई में नही है, लेकिन जो ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होता है इंजेक्शन एंफोटरइसिन बी वह इसमे कारगार है। यह पिला फंगस ज्यादा खतरनाक है यह घाव को भरने नहीं देता। इसमें साथ डोज देनी होती है। यह अब तक का खतरनाक वायरस मिला है।