शराब माफिया पर लगा गैंगस्टर, 15 हजार का इनाम प्रयागराज। यमुनापार में शराब की तस्करी करने वाले शराब माफिया के खिलाफ मेजा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उसके गैंग से जुड़े सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि परानीपुर मेजा निवासी वीरेंद्र उर्फ जज्जे शुक्ला शराब माफिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उसके खिलाफ मेजा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। वह गैंगस्टर के मुकदमे में फरार है। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके गैंग से जुड़े विकास शुक्ला, दिलीप सोनकर, पवन सोनकर, सुनील सोनकर, अमीन सोनकर, जिलाजीत भारतीया और राकेश निषाद को सहयोगी बनाया है। पुलिस रिकॉर्ड में वीरेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-