*कौशाम्बी : बालू से लदी ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को मारी जोरदार टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल हालत नाजुक*
*कौशाम्बी :* थाना कोखराज मूरतगंज चौकी के अंतर्गत मूरतगंज चौराहे पर तेज रफ़्तार से आ रही ओवर लोड बालू से लदी ट्रक दो बाइक सवार युवको को मारी जोर दार टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक,
जानकारी के अनुसार अजय कुमार सरोज, पुत्र श्याम लाल सरोज, ग्राम बालीपुर टाटा थाना चरवा कौशाम्बी, से थाना कोखराज मूरतगंज चौकी अंतर्गत ग्राम भीखमपुर मूरतगंज 22 -5-2021 को शाम बारात गए हुए थे, दूसरा व्यक्ति कंधई लाल सरोज, 30 वर्ष, पुत्र शंकर सरोज, ग्राम बदले पुर भी ग्राम टाटा के तरफ से बारात गए थे, अजय,व कंधई दोनों बरात पहुंचे,और नाश्ता कर के कंधई अपने साथ अजय को लेकर बहन के घर ग्राम बसवनपुर जा रहे थे, जैसे ही मूरतगंज पहुंचे, पीछे से तेज रफ़्तार से बालू लदी ट्रक नम्बर UP-70 – ET- 5868 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों बाइक सवार ट्रक की चापेट में आ गए, और गंभीर रूप से घायल हो गए, ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार, आनन फानन में आस पास के लोग इकट्ठा हुए तत्काल में पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर मूरतगंज चौकी इंचार्ज कामता प्रसाद सिंह, पहुंचे और घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा को बुला कर जिला अस्पताल कौशाम्बी भिजवाया गया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति कंधई लाल पुत्र शंकर सरोज ग्राम बदले पुर की रास्ते में ही मौत हो गई दूसरा व्यक्ति अजय पुत्र श्याम लाल सरोज की प्राइवेट अस्पताल तेज मती में इलाज चल रहा है, हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-