Update: CM का व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट जो कि गोरखपुर से चलाया जाता है उस टीम के लोगों का बेहद ख़ास है पुष्पेंद्र सिंह
पुष्पेंद्र पहले योगी की PR टीम में कुछ विशेष कृपा के चलते रखवाया गया था तब PR का काम आख्या एजेन्सी करती थी उल्टी सीधी हरकतों के चलते और साथियों से विवाद के चलते आख्या ने इसे निकाल दिया था
तब इसे CM office सोशल मीडिया में रखवाया गया, CM सोशल मीडिया का ऑफ़िस लोकभवन में बनाया गया है लेकिन सोशल मीडिया की team से भी पुष्पेंद्र का सामंजस्य नहीं बन पा रहा था
फिर VIP ट्रीटमेंट देते हुए पुष्पेंद्र के लिए सूचना विभाग की नयी बिल्डिंग के पाँचवें तल पर इसको बैठने की व्यवस्था की गयी जहाँ वह जम कर मनमानी करता था और पार्थ जैसे कर्मचारियों को जमकर प्रताड़ित करता था
, बताया जा रहा है की पुष्पेंद्र रोज़ शराब पीकर रात में whatsapp call कर के पार्थ को भद्दी भद्दी गालियाँ कई दिनों से दे रहा था नौकरी के डर से पार्थ सुनता रहा जिसके परिणाम स्वरूप बर्दाश्त ना कर पाने पर उसने अपने जीवन का अंत कर लिया
सूत्रों से यह भी पता चला है कि CM PR टीम में पुष्पेंद्र किसी प्रफ़ेशनल योग्यता के चलते नहीं रखा गया था PR टीम में काम करने से पहले *लखनऊ के मड़ियाव और आईआईएम रोड के बीच के इलाक़े के पास पूड़ी-सब्ज़ी की दुकान चलाता था इसकी दुकान पर भोजन करने वाले पूर्व ग्राहकों ने बताया की पुष्पेंद्र खाना काफ़ी अच्छा बनाता है लेकिन किसी विवाद के के चलते इसकी दुकान बंद हो गयी थी* तब कहीं से जुगाड़ लगा कर पुष्पेंद्र ने काफ़ी तरक़्क़ी की और CM PR टीम से होता हुआ आज पूड़ी सब्ज़ी बनाने वाला पुष्पेंद्र UP के CM योगी आदित्यनाथ के CM OFFICE का सोशल मीडिया चलाने लगा और अपने पुराने इतिहास के स्वभाव के चलते उसने एक मासूम को प्रताड़ित कर उसकी जान ले ली ।
पुष्पेंद्र के पिता पुलिस डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त सिपाही बताए जा रहें हैं । अब कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर ही वाइरल हुआ था कि लोकभवन की पार्किंग में किसी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालात में पाया गया था पुष्पेंद्र सिंह लेकिन वह मौक़े से फ़रार हो गया था बाद में साक्ष्य सा होने के चलते इसकी पुष्टि नहीं हो पायी ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-