*नशीला इंजेक्शन व टेबलेट बेचने के जुर्म में तीन गिरफ्तार* नैनी।प्रयागराज नैनी थाने की पुलिस ने एसओजी नारकोटिक्स के टीम साथ दबिश देकर थाना क्षेत्र से तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुशार सभी आरोपी गैरक़ानूनी कार्यो में लिप्त थे और उनके कब्जे पुलिस को नशीला इंजेक्शन टेबलेट नगदी अन्य कई सामान बरामद हुए है।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने तथा उनके गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधीकारी करछना के निर्देशन में प्रभारी निरिक्षक नैनी सुनील कुमार वाजपेयी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र व एसओजी नारकोटिक्स प्रभारी महावीर सिंह की टीम द्वारा कल रात पौने दस बजे इंदलपुर पावर हाउस के पास नशिला इंजेक्शन बेचने के जुर्म में सूबेदार केशरवानी पुत्र स्व० रामचंद्र नि० चकराना तिवारी सीओडी गेट चाका व रामजी भारतीया पुत्र स्व०सीताराम चकलाल मोहम्मद बगीया चकमुण्डी एफसीआई तथा वकील भारतीया पुत्र नन्हे छिवकी नैनी प्रयागराज को पकड़ा। पुलिस को मौके पर उनके कब्जे 235 नशीले इंजेक्शन 300अलक्रासेक नशीला टेबलेट 16 सिरेंज 174 निडिल व 650 रुपये बरामद किए गये। पुलिस ने बरामद समानो के साथ तीनो को पकड कर थाने पर लायी जहाँ आज आगे की कार्यवाही किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-