June 21, 2026

मुख्यमंत्री ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई 01 व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

मुख्यमंत्री ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई

01 व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 19 मई, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बांदा में आंधी-तूफान से हुई 01 व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हांेने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बांदा के जिलाधिकारी को आंधी-तूफान से दिवंगत व्यक्ति के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि वितरण के सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंधी-तूफान में घायल 02 व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

———